Thursday 18 May 2017

**रंगों का त्योहार मंगलमय बनाएँगे—- बड़ों का आशीर्वाद आज सभी हम पाएँगे ||||||

*फागुन का यह मास है
रंगों का त्योहार है और मिठास का एहसास है |

**होली है मंगल मिलन का त्यौहार होली है सतरंग बरसाने का त्योहार होली है बहुत मिठास का त्योहार

*इस त्योहार को
मंगलमय बनाएँगे हम
पूरे साल अच्छे कार्य
करके दिखाएँगे |

*हमने जो किया है
वादा आपसे
उसे अमल में
लाएँगे हम |
सकारात्मक भावों को
अपना कर ही आगे का रास्ता
बनाएंगे हम |

*करना हमें हमेशा प्रोत्साहित
मंजिलों का रास्ता
आसान बनाएँगे हम |
भूल कभी हो जाए
तो माफ कर देना हमें
आपका ही साथ पाकर
मंजिल तक पहुँच पाएँगे हम |

*अगर रूठोगे
दुखी हो जाएँगे हम |
आपके प्यार के बिना
आगे बढ़ने की
सोच ना पाएँगे हम |

*स्वस्थ रहो
यही है दुआ हमारी |
आपकी डाँट में भी
प्यार का एहसास
पाएँगे हम |

*जीवन में कोई दुख
न निकट आए आपके |
दुआ करते हैं हमेशा
सुख के फूलों की
चादर-सा रास्ता
बनता जाए आप के लिए |

*मेहनत और लगन से ही
सफलता प्राप्त होती है
यही सब है
हमने सीखा आप से |
प्रेरणा पाकर
उसी रास्ते पर चलने का प्रयास
किया है हमने |

***बहुत करते हैं आपसे प्यार
यही बस कहना चाहेंगे
बारंबार आपसे |
यही बस कहना चाहेंगे
बारंबार आपसे |

***सभी बच्चों की तरफ से अपने बड़ों के लिए होली की शुभकामनाएँ

No comments:

Post a Comment