Saturday 27 May 2017

**चंद्र ज्योत्सना**जापानी काव्य शैली-हाइकु

नियम- 5+7+5 = 17 वर्ण

विधा- हाइकु 

*१. चाँदनी रैन

प्रकाशित है जग

श्यामल नभ

*२. सांध्यगीत-सी

चाँदनी हुई शीत

उषा विलीन

*३.मटमल व्योम

तिरछा  रजनीश

सजन पीड़

*४. क्षीर्ण मन्दार

पक्षीग्रह प्रस्थान

शशि प्रकाश

*५. गोधूलि बेला

निशापति प्रधान

तिमिर वास

*६. करवा चौथ

श्यामल चाँदनी

मयंक बाट

*७. कल्पित ज्योत्स्ना

संग  उडु,शशांक

नभ विशाल

*८. चंद्र ,तारक

प्रकाश विस्तारक

तम नाशक

*९. रात चाँदनी

 बिखरा-सा आँचल 

पिया का संग

*१०. सांझ की बेला

 आनंदित है मन

 पिया मिलन

No comments:

Post a Comment