Saturday, 3 May 2025

एक बहन जो बन गई डायन


एक बहन ने लूटा अपने सगे बड़े भाई का घर 


 

Friday, 2 May 2025

निरुपमा : संघर्षों के सैलाब पर स्त्री जीवन


यह उपन्यास एक दस्तावेज़ है नारी के संघर्षों का। पूरा जीवन अपने घर की खोज का। कौन–सा और किसका घर अपना है। मां का या सास का ..... जीवन के अंतिम पड़ाव पर पता चलता है कि न ही मां का मायका और न ही सास का ससुराल दोनों ही उसके अपने नहीं हैं क्योंकि..... ???
इसका उत्तर पता करना है तो ज़रूर पढ़ें निरुपमा को ।
जीवन और जीव की सच्चाई को जानने के लिए 150 पृष्ठ का सैलाब समेटे और जानें अपने ही खून के रिश्तों की सच्चाई।
आपको आपकी अपनी ही कहानी लगेगी। 
प्री बुकिंग करें My Book publication

Thursday, 24 August 2023

चंद्रयान तीन ‘आओ मिलकर जश्न मनाएं’

 #चंद्रविजय की जीत का जश्न


आओ मिलकर जश्न मनाएं 

चंद्रयान की सफलता पर गौरव गान गाएं 

आओ मिलकर जश्न मनाए 


लाखों वैज्ञानिकों का हुआ सफल अभियान 

खुशी का न रहा कोई चरम स्थान 

देश–विदेश में अपना डंका बजाया है 

भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाया है 


आज उत्सव है मन में जश्न है घर-घर में 

आओ दिवाली से पूर्व ही दिए जलाएं 

आओ मिलकर मंगल गान गए 

चंद्रयान तीन की सफलता पर शंखनाद बजाएं 


कर्तव्य पथ पर आज लगा है मेला 

23 अगस्त वर्ष 2023 बना है सुनहरा 

चांदनी में आओ हम सब नहाए 

आओ मिलकर जश्न मनाए


पूर्णिमा, अमावस्या और भारतीय कैलेंडर 

चंद्रमा का महत्व इससे भी बढ़कर 

सब की जन्मपत्री पर छाया है चंद्रमा 

आज जमीन पर उतर आया है चंद्रमा 


चंद्रयान 3 से सफलता की शुरुआत कर ली है 

आदित्य एक की भी उड़ान भर ली है 

हौसलों की उड़ान अब कोई रोक न पायेगा 

आदित्य एक भी चंद्रयान तीन की तरह सफलता पाएगा 


यह भारत की भूमि, गौरव गाथा की भूमि है 

सभ्यता की भूमि, संस्कारों की भूमि है 

यह हिंदू–मुस्लिम, सिख–ईसाई की भूमि है 

यह अखंड अतुल्य भारत की भूमि है 


इसको नतमस्तक, इसका मन करें 

आओ मिलकर मंगल गान करें 

चंद्रमा की सफलता पर अभिमान करें 


सोचो जब चंदा एक खिलौना था 

जब चंदा एक हिंडोला था 

जब चंदा एक खटोला था 

जब चंदा एक चंदोवा था 

कृष्णा भी मैया से चंद्र–खिलौना मांगता था 

चांद का अक्स देखकर जब बचपन में राम मुस्कुराता था 


छोटी नहीं गाथा चंदा मामा की 

चंद्रयान के साथ ही लिखी गई कहानी नई भारत माता की जमीन नहीं चांद पर भी घर बनाएंगे 

आज मिलकर गौरव गाएंगे 

जश्न मनाएंगे चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण का 

आदित्य एक की भी पृष्ठभूमि बनाएंगे

डॉ नीरू मोहन