PTM : सिर्फ मीटिंग नहीं, बच्चे के भविष्य की साझेदारी
आज के समय में सिर्फ बच्चों का स्कूल जाना ही काफी नहीं है।
असल जरूरत यह है कि हम उनके मन को समझें, उनके व्यवहार को पढ़ें, उनकी चुप्पियों को सुनें और उनके भीतर चल रही हलचल को महसूस करें।
क्योंकि हर बच्चा सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि माहौल, संवाद और सहयोग से भी आगे बढ़ता है।
इसीलिए स्कूलों में होने वाली PTM यानी Parent Teacher Meeting बहुत महत्वपूर्ण होती है।
यह केवल औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि बच्चे के भविष्य को संवारने वाली एक मजबूत कड़ी होती है।
एक शिक्षक बच्चे को स्कूल में देखता है —
वह जानता है कि बच्चा क्लास में कैसा है, दोस्तों के साथ उसका व्यवहार कैसा है, वह आत्मविश्वासी है या भीतर से डरा हुआ।
वहीं Parents बच्चे को घर में देखते हैं —
उसकी आदतें, उसका स्वभाव, उसकी परेशानियाँ और उसके सपने जानते हैं।
जब Teacher और Parents साथ बैठकर बात करते हैं, तब बच्चे की जिंदगी का पूरा चित्र सामने आता है।
और यहीं से शुरू होती है सही मार्गदर्शन की प्रक्रिया।
PTM में सिर्फ नंबरों की चर्चा नहीं होनी चाहिए।
यह वह समय होना चाहिए जहाँ बच्चे की मेहनत, उसकी रुचियाँ, उसकी कमजोरियाँ और उसकी मानसिक स्थिति पर भी खुलकर बात हो।
क्योंकि हर बच्चा पढ़ाई में तेज हो, यह जरूरी नहीं…
लेकिन हर बच्चे को समझा जाए, यह बहुत जरूरी है।
कई बार बच्चे ऐसी परिस्थितियों से गुजर रहे होते हैं जिन्हें वे शब्दों में नहीं बता पाते।
कुछ बच्चे दबाव में होते हैं, कुछ अकेलेपन में, कुछ तुलना से टूट रहे होते हैं।
ऐसे समय में Parents और Teachers अगर एक टीम बन जाएँ, तो बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस करता है।
एक अच्छी PTM का असर बच्चे के मन पर भी पड़ता है।
जब उसे लगता है कि उसके माता-पिता और शिक्षक दोनों उसके साथ खड़े हैं, तब उसके भीतर जिम्मेदारी भी आती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर Parents समय की कमी का हवाला देते हैं।
लेकिन सच यह है कि बच्चों को सबसे ज्यादा जरूरत हमारे समय, संवाद और समझ की होती है।
महंगे स्कूल, बड़ी फीस और कोचिंग से ज्यादा जरूरी है —
बच्चे के जीवन में माता-पिता और शिक्षक की साझेदारी।
अंत में बस इतना कहना चाहूँगी —
“एक बच्चे की असली सफलता तब शुरू होती है,
जब उसके Parents और Teachers
आलोचक नहीं, बल्कि एक टीम बनकर उसके साथ खड़े होते हैं।”
✍️ लेखनाधिकार सुरक्षित: डॉ. नीरू मोहन
No comments:
Post a Comment